लॉरा वोल्वार्ट की ऐतिहासिक पारी से साउथ अफ्रीका पहली बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल में
इंग्लैंड टीम को बुधवार (29 अक्टूबर) को 125 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाने के बाद साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने बोला कि यह एक 'अवास्तविक' एहसास है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी…

इंग्लैंड टीम को बुधवार (29 अक्टूबर) को 125 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाने के बाद साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने बोला कि यह एक 'अवास्तविक' एहसास है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीका ने 319 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 143 गेंदों में 169 रनों की पारी खेली। मरीजेन कैप ने बाद में 20 रन देकर पांच विकेट निकाले और इंग्लैंड को 194 रनों पर समेट दिया। मैच के बाद वोल्वार्ट ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘यह अब भी थोड़ा अवास्तविक लगता है।
मुझे लगता है कि बचपन में आप विश्व कप के नॉकआउट मैच में शतक बनाने का सपना देखते हैं। यह बहुत खास दिन था और मुझे खुशी है कि हम अंत में जीत गए। हमें पता था कि शुरुआत बहुत अहम होगी। हर कोई बहुत उत्साहित है। पिछले दो टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में इस प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद टीम को बहुत दुख हुआ।

आज रात जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई।’’ उन्होंने अपनी साथी सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स (45) की भी सराहना की जिनके साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। वोल्वार्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ताज (ब्रिट्स) और मैं शीर्ष क्रम में बहुत मजबूत रहे हैं और हमने शीर्ष पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
मुझे बहुत खुशी है कि हम शुरुआत में यह साझेदारी कर पाए। हम शुरुआत में ही बढ़त बना चुके थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छा विकेट था इसलिए हम बस आगे बढ़ना चाहते थे। यह वाकई अच्छा है कि हम बड़ा स्कोर बना पाए क्योंकि विकेट काफी सपाट था।
मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में यह बात थी कि मेरे पास बेहतर शॉट थे (अंत में लेग साइड पर बड़े शॉट की बात करते हुए) लेकिन मैं बस 40वें ओवर तक पहुंचना चाहती थी।’’ इंग्लैंड की कप्तान नैट स्काइवर ब्रंट ने स्वीकार किया कि आज रात उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी।
उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो बल्लेबाजों की पारियां अविश्वसनीय रहीं। आज हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए और सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराने के लिए आपको पूरे खेल को एक साथ रखना होता है। हम ऐसा नहीं कर पाए और बहुत निराश हैं। इसे समझने में थोड़ा समय लगेगा।’’
स्काइवर ब्रंट ने वोल्वार्ट की उनकी पारी और परिस्थितियों का किसी और से बेहतर आकलन करने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘वोल्वार्ट ने परिस्थितियों का आकलन किया, जानती थी कि उसे क्या करना है और कुछ विस्फोटक बल्लेबाज भी आ रहीं थीं जिससे हमारे लिए मुश्किलें बढ़ गईं।
एक टीम के तौर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया और मैदान पर मौकों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन 50 ओवरों (क्षेत्ररक्षण) के दौरान सभी की ऊर्जा देखकर वाकई बहुत खुश हूं। कैप ने कुछ शानदार गेंद फेंकी। उन्होंने जिस तरह की शुरुआत की थी, हम भी वैसी ही करना चाहते थे। वोलवार्ट जैसी बल्लेबाजी करना उतना आसान नहीं था।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
