द इंडियन व्यू

लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़,दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर : बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों के पैर पर गोली मारकर…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़,दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर : बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी सोमवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले धर्मवीर उर्फ राज और ध्रुव उर्फ पहलाद शातिर लुटेरे है। दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक लूट, चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज है। यही नहीं दोनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक बीते कुछ समय से यह दोनों बर्रा, नौबस्ता, गुजैनी, गोविंद नगर और चकेरी थाने में मामले दर्ज हैं।

बीते एक सप्ताह पहले बर्रा इलाके में अधिवक्ता दयाशंकर साहू की पत्नी स्वीटी के साथ भी इन्हीं बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार देर रात मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली कि यह दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए बुरा इलाके में दिखाई दिए हैं।

दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाकर बाइक सवार संदिग्धोंदो को रोका तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों साथियों के पैर पर गोली लगी जिन्हें उपचार के लिए है अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जल्द ही दोनों को जेल भेजा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…