द इंडियन व्यू

लिवरपूल ने तोड़ा चार हार का सिलसिला, शानदार प्रदर्शन से बनाई मजबूती

लिवरपूल ने बुधवार को चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में एंट्रेक्ट फ्रेंकफर्ट को एकतरफा मैच में 5-1 से हराकर प्रतियोगिता में वापसी की। चेल्सी और बायर्न म्यूनिख ने भी आसान जीत दर्ज की, रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन रीयाल…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
लिवरपूल ने तोड़ा चार हार का सिलसिला, शानदार प्रदर्शन से बनाई मजबूती

लिवरपूल ने बुधवार को चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में एंट्रेक्ट फ्रेंकफर्ट को एकतरफा मैच में 5-1 से हराकर प्रतियोगिता में वापसी की। चेल्सी और बायर्न म्यूनिख ने भी आसान जीत दर्ज की, रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन रीयाल मैड्रिड ने यूवेंटस को 1-0 से हराकर मौजूदा सत्र का अपना परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा।

लिवरपूल ने इस जीत के साथ लगातार चार हार के क्रम को तोड़ दिया। रासमस क्रिस्टेनसन ने 26वें मिनट में फ्रेंकफर्ट को बढ़त दिलाई लेकिन नौ मिनट बाद फ्रेंकफर्ट के पूर्व खिलाड़ी ह्यूगो एकिटिके ने लिवरपूल को बराबरी दिला दी।

लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वान डिक और इब्राहिमा कोनात के इसके बाद पांच मिनट के भीतर दो गोल दागकर अपनी टीम को मध्यांतर तक 3-1 से आगे कर दिया। कोडी गैप्को और डोमीनिक सोबोसलाई ने दूसरे हाफ में गोल दागकर लिवरपूल की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

@LFC

रीयाल मैड्रिड ने 57वें मिनट में ज्यूड बेलिंघम के चैंपियन्स लीग में पहले गोल की बदौलत लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मैड्रिड और बायर्न सहित पांच क्लब अधिकतम नौ अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।

चेल्सी ने अजैक्स को 5-1 से हराया जबकि बायर्न म्यूनिख ने क्लब ब्रूग को 4-0 से शिकस्त दी। एथलेटिक बिलबाओ ने काराबेग को 3-1 से हराकर मौजूदा चैंपियन्स लीग में अपने शुरुआती अंक जुटाए।

गैलाटेसराय ने बोडो ग्लिम्ट को 3-1 से हराया जबकि स्पोर्टिंग लिस्बन ने मार्सिले को 2-1 से हराया। टोटेनहैम और अटलांटा ने क्रमश: मोनाको और स्लाविया प्राग से गोल रहित ड्रॉ खेला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।