द इंडियन व्यू

लियोनेल मेसी की हैट्रिक से इंटर मियामी ने नैशविले को 5-2 से हराया

नैशविले (अमेरिका : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर सॉकर लियोनेल मेसी की हैट्रिक से इंटर मियामी ने नैशविले को 5-2 से हराया (एमएलएस) 2025 में शानदार प्रदर्शन करे हुए अपने करियर की दूसरी एमएलएस हैट-ट्रिक बनाई है। उनके…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
2 min read
लियोनेल मेसी की हैट्रिक से इंटर मियामी ने नैशविले को 5-2 से हराया

नैशविले (अमेरिका : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर सॉकर लियोनेल मेसी की हैट्रिक से इंटर मियामी ने नैशविले को 5-2 से हराया (एमएलएस) 2025 में शानदार प्रदर्शन करे हुए अपने करियर की दूसरी एमएलएस हैट-ट्रिक बनाई है। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर इंटर मियामी ने नैशविले एससी पर 5-2 से जीत हासिल की। मेस्सी इस सीज़न में 29 गोल के साथ सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। पिछली बार उन्होंने 19 अक्टूबर को इंटर मियामी की न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन पर 6-2 की जीत में हैट्रिक बनाई थी।मेसी ने 35वें मिनट में अपना पहला गोल किया और इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। नैशविले एससी ने 43वें मिनट में सैम सर्रिज के हेडर से जवाब दिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। नैशविले एससी की कोशिश पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में रंग लाई, जब जैकब शैफेलबर्ग ने है गोल करके 2-1 की बढ़त बना ली।63वें मिनट में मेसी ने अपना दूसरा गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। चार मिनट बाद, बाल्टासर रोड्रिगेज ने गोल मारकर इंटर मियामी को 3-2 की बढ़त दिला दी। मेसी ने 81वें मिनट में बॉक्स के सेंटर से बाएं पैर से शॉट मारकर अपना तीसरा गोल किया और बढ़त को 4-2 कर दिया। टेलास्को सेगोविया ने स्टॉपेज के एक मिनट बाद इंटर मियामी का पांचवां गोल करके जीत पक्की कर दी।इंटर मियामी के डिफेंडर इयान फ्रे ने मेसी के प्रदर्शन पर कहा, “यह साफ है कि वह (मेसी) हमें हर रात फ़ायदा पहुंचाते हैं। उनके बारे में कहने के लिए शब्द कम हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।