द इंडियन व्यू

लिंग परीक्षण केंद्र के संचालक सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

पानीपत की स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को सेक्टर 37 में चल रहे केंद्र पर की थी छापेमारी गौतम बुद्ध नगर, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 37 में अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले डॉक्टर सहित…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
3 min read

पानीपत की स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को सेक्टर 37 में चल रहे केंद्र पर की थी छापेमारी

गौतम बुद्ध नगर, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 37 में अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले डॉक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सभी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जनपद पानीपत हरियाणा के स्वास्थ्य टीम के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉक्टर अभय नंदन वत्स ने थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर क्लिनिक के संचालक डॉक्टर राजश्री जसूजा पुत्र संजीव जसूजा निवासी डी-29 सेक्टर 40 नोएडा, मरियम पुत्री रोहित कुमार निवासी ग्राम भंगेल, बबलू झा पुत्र काशीकांत झा निवासी सेक्टर 122 नोएडा, रोहित कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम भंगेल तथा अमित कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। इनके इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2),61,3(5),प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स रेगुलेशन एंड प्रीवे. ऑफ मीसयुज की धारा - 4,5(1),6 (a) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सेक्टर 39 पुलिस आज आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है।

हरियाणा के जनपद पानीपत के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को कार्रवाई करते हुए सेक्टर 37 में चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह केंद्र काफी दिनों से चल रहा था।

डॉक्टर अभय नंदन वत्स (पीएनडीटी नोडल) पानीपत ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उनकी टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि उनको काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि नोएडा के सेक्टर-37 के लाल मार्किट में डॉक्टर राजश्री जसूजा क्लीनिक पर भ्रूण लिंग की जांच की जा रही है। जानकारी को पुख्ता करने के लिए उनकी पूरी टीम ने प्लान बनाया। और एक ग्राहक बनाकर बातचीत शुरू की। जांच के लिए 25 हजार रुपए तय किए गए। जिसमें लिंग जांच करने वाले लोगों द्वारा 5 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करवाए गए और बाकी कैश देने की बात हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पानीपत से डॉक्टरों की टीम नोएडा पहुंची। पहले उन्होंने अपने द्वारा तैयार किए गए कस्टमर को अंदर भेजा। पैसे दिए और जांच शुरू होते ही टीम अंदर पहुंच गई। जिसके बाद नोट को वैरीफाइ किया गया। ये वहीं नोट मिले जो पानीपत सीएमओ की ओर से वैरीफाइ किए गए थे। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसकी जानकारी गौतमबुद्ध नगर सीएमओ को दे दी गई है।

टीम ने फर्जी महिला ग्राहक बनाकर दलाल रोहित व अमित से संपर्क साधा। दलालों ने 25 हजार रुपये में सौदा तय किया। जिस पर सहमति बनने के बाद भ्रूण लिंग जांच के लिए फर्जी महिला ग्राहक के साथ-साथ पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नोएडा सेक्टर-37 के लिए रवाना हुई। दलाल महिला को डा. राजश्री जसूजा भारत स्कीनिंग सेंटर ले गए। जब भ्रूण लिंग जांच शुरू किया तो महिला ने इसकी सूचना टीम को दी। टीम ने छापामारी करते हुए मुख्य आरोपित डा. राजश्री, दलाल रोहित, अमित, मरियम व बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत पूछने पर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि पानीपत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थाना सेक्टर 39 में आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्लिनिक को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…