द इंडियन व्यू

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी 25,850 से नीचे

नई दिल्‍ली: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीन दिनों से चली आ रही बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी 25,850 से नीचे

नई दिल्‍ली: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीन दिनों से चली आ रही बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी है।शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत में निवेशक संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति पर नजर रखे हुए थे, जिससे दंडात्मक शुल्कों को वापस लिया जा सकता है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 138.36 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 84,328.15 अंक पर आ गया।वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 35.25 अंक यानी 0.14 फीसदी फिसलकर 25,840.55 अंक पर आ गया। फिलहाल वित्तीय और आईटी शेयरों में गिरावट सबसे ज्‍यादा देखने को मिल रही है।उल्‍लेखनीय है कि ए‍क दिन पहले शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेजी जारी रही। बीएसई का सेंसेक्स 595.19 यानी 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 84,466.51 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 180.85 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 25,875.80 स्‍तर पर बंद हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…