लापरवाही या हादसा : बिलासपुर में ट्रेन दुर्घटना में 11 लोगों की गई जान, 20 से ज्यादा घायल
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गतौरा स्टेशन के पास लालखदान क्षेत्र में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन एक ट्रैक में खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें लोको पायलट इंजन का पूरा हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गतौरा स्टेशन के पास लालखदान क्षेत्र में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन एक ट्रैक में खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें लोको पायलट इंजन का पूरा हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इस भयावह हादसे में मंगलवार की देर रात तक मृतकाें की संख्या 8 या 9 थी जाे अब तक बढ़कर 11 हाे गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।
सीपीआरओ विपुल कुमार ने बुधवार काे इसकी पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेस्क्यू टीम ने कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाला। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से भी काटा गया है। बोगी में फंसे सभी लोगों को निकाला गया। हादसे में बच्चे, महिलाएं शामिल हैं। देर रात तक रेस्क्यू टीम का बचाव अभियान जारी रहा। जिसमें 3 लोगों के शव भी निकाले गए। रेलवे की तरफ से जांच की बात कही जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे हुई यह दुर्घटना हुई।
10 घंटे से ज्यादा चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ट्रैक सुधारने में जुटी टीम
हादसे के बाद 10 घंटे से ज्यादा समय तक रेलवे, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी रही। इस दौरान एक-एक कर बोगी में फंसे मृतकों और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान रेलवे के सुरक्षा और टेक्निकल विभाग की टीम रेलवे ट्रैक को सुधारने में लगे रहे। शाम करीब सात बजे से ही रेलवे ने एक ट्रैक पर परिचालन शुरू कर दिया था। जबकि, मिडिल लाइन को भी देर रात चालू कर लिया गया। जिसके बाद भी क्रेन यान की मदद से बचाव कार्य चल रहा था।
मालगाड़ी को टक्कर मारने के बाद मेमू लोकल के इंजन और उससे लगा हुआ महिला आरक्षित बोगी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । इस दौरान अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए बोगी और सीट को कटर से काटना पड़ा। रात करीब 10 बजे तक 8 शव निकाल लिए गए थे। जबकि, एक घायल ने रेलवे अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, तीन यात्री बोगी में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था। लिहाजा, देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रेन की बोगी को क्रेन की मदद से रेलवे साइड पर लाया गया, जिसके बाद क्रेन और कटर की मदद से ही बोगी की खिड़कियों और सीटों को अलग कर तीनाें शवाें काे भी बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
