लव कुश रामलीला कमेटी : 22 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगी रामलीला, एआई से होगा मंचन
नई दिल्ली : विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी ने इस वर्ष की रामलीला मंचन की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने इसकी जानकारी दी।…

नई दिल्ली : विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी ने इस वर्ष की रामलीला मंचन की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। वहीं, दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाएगा।
पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन कुमार ने कहा, इस साल की रामलीला हर मायनों में ऐतिहासिक और अद्भुत होने वाली है। मंच पर सभी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक धरोहरों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला में बॉलीवुड के 15 मशहूर सितारों के साथ-साथ टीवी और रंगमंच के 140 कलाकार विभिन्न किरदारों में देखने को मिलेंगे। इसके बाद मुख्य कलाकारों का भी परिचय कराया।
अर्जुन ने आगे बताया कि इनमें भगवान राम के किरदार में मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर किंशुक वैद्य, माता सीता के रोल में रिनी आर्या और हनुमान जी के किरदार में मल्हार पांड्या शामिल हैं। किंशुक वैद्य को शाका लाका बूम बूम में संजू और विष्णु पुराण में प्रहलाद की भूमिका के लिए जाना जाता है।
वहीं रिनी आर्या कुल्फी कुमार बाजेवाला और विघ्नहर्ता गणेश जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। मल्हार पांड्या को राधाकृष्ण और वीर हनुमान जैसे पौराणिक धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है।
कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया, इस साल रामलीला मंचन को और भी भव्य बनाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डिजिटल और हाईटेक तकनीकों, 3डी मैपिंग और विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग करके दर्शकों को एक शानदार अनुभव दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, बेहतर आवाज के लिए 8 ट्रैक साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। यह रामलीला धार्मिक मंचन के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल साबित होगी। इस बार के रामलीला में लोगों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है जल्द ही सब पूरा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
