ललित बाबू ने जीता मुंबई अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज खिताब
भारतीय ललित बाबू ने बेहतर टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर आर्मेनिया के मामिकोन घरिबयान को पछाड़कर मुंबई अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज का खिताब जीता। @lalitrohit93 ललित बाबू ने शीर्ष वरीय जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर लाविन…

भारतीय ललित बाबू ने बेहतर टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर आर्मेनिया के मामिकोन घरिबयान को पछाड़कर मुंबई अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज का खिताब जीता।

ललित बाबू ने शीर्ष वरीय जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर लाविन पेंटसुलिया के खिलाफ नौवें और अंतिम दौर की बाजी जीतकर आठ जुटाए। मामिकोन ने भारतीय ग्रैंडमास्टर नीलोत्पल दास के खिलाफ अपनी बाजी जीती और उनके आठ अंक रहे। उन्होंने मामिकोन के 54 के मुकाबले 54.5 के बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण खिताब जीता।
उन्हें चार लाख रुपये की इनामी राशि मिली। दूसरे स्थान पर रहे मामिकोन को तीन लाख रुपये मिले। पांचवें स्थान पर रहे भारतीय दीपन चक्रवर्ती को एक लाख 25 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। जूनियर वर्ग में भारतीय कैंडिडेट मास्टर मधेश कुमार अंतिम दौर में व्योम मल्होत्रा को हराकर चैंपियन बने। उन्होंने आठ अंक जुटाए। मधेश को दो लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
अद्विक अग्रवाल उप विजेता रहे और उन्हें डेढ़ लाख रुपये मिले। शीर्ष वरीय अंश नेरुरकर को तीसरे स्थान पर रहने के लिए एक लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
सानिधी भट को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने ट्रॉफी और 45 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। रचित गुरनानी और मिशा परवेज को मुंबई के खिलाड़ियों के बीच क्रमश: सर्वश्रेष्ठ लड़का और लड़की चुना गया। दोनों को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
