द इंडियन व्यू

लगातार भारत से हार, सलमान अली आगा की कप्तानी पर संकट!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ पिछले करीब 5 सालों से लगातार ऐसा होता आ रहा है कि जब भी टीम बड़े टूर्नामेंट में हारती तो कप्तान पर गाज गिरती है। टी20 एशिया कप 2025 के बाद भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है। सलमान अली आगा से…

Ragwendra P Singh
October 17, 2025
2 min read
लगातार भारत से हार, सलमान अली आगा की कप्तानी पर संकट!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ पिछले करीब 5 सालों से लगातार ऐसा होता आ रहा है कि जब भी टीम बड़े टूर्नामेंट में हारती तो कप्तान पर गाज गिरती है। टी20 एशिया कप 2025 के बाद भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है।

सलमान अली आगा से कप्तानी छिनने की बात सामने आ रही है। एशिया कप में ओवरऑल पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन टीम लगातार तीन मैचों में फाइनल समेत भारत से हारी थी।

ऐसे में टी20 टीम की कप्तानी सलमान अली आगा से छिनने की रिपोर्ट है और शादाब खान को नया टी20 कप्तान टी20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित किया जा सकता है। पाकिस्तान की टीम को भारत ने लीग स्टेज, सुपर 4 और फिर फाइनल मैच में हराया था। फाइनल में दमदार शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान की टीम बुरी तरह से मैच हारी।

© AFP

सलमान अली आगा का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में अच्छा नहीं था। वे 7 मैचों में सिर्फ 72 रन ही बना सके थे। स्ट्राइक रेट 81 से कम था। उनकी कप्तानी पर पूरे टूर्नामेंट में सवाल खड़े होते रहे। अब शादाब खान को कप्तानी इसलिए सौंपी जा सकती है, क्योंकि उनको इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है।

हालांकि, अभी वे फिट नहीं हैं। वह वाइस कैप्टन रहे हैं। शादाब खान को अलग-अलग टी20 लीग्स में कप्तानी करने का अनुभव भी है। शादाब खान ऑलराउंडर हैं। वे दमदार स्पिन और अच्छी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सलमान अली आगा से टी20 टीम की कप्तानी छिन सकती है।

सलमान अली आगा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कप्तान बनाया गया था। उस समय तक बाबर आजम टीम के कप्तान थे। सलमान अली आगा अगर कप्तान नहीं होंगे तो उनकी जगह पर भी सवालिया निशान होगा, क्योंकि प्रदर्शन उनका अच्छा नहीं है। सलमान आगा ने 30 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 17 मैच ही जीते हैं और 13 मैच गंवाए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।