लगातार बारिश से भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला आईसीसी महिला विश्व कप मैच लगातार बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। बारिश के चलते दो बार मिलाकर चार घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा जिसके कारण पहले इसे 43 और फिर 27 ओवर का कर…

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला आईसीसी महिला विश्व कप मैच लगातार बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। बारिश के चलते दो बार मिलाकर चार घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा जिसके कारण पहले इसे 43 और फिर 27 ओवर का कर दिया गया।
भारतीय पारी के दौरान जब तीसरी बार बारिश के कारण खेल रुका तो फिर शुरू नहीं हो पाया। बांग्लादेश के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने औपचारिकता के इस मैच में 8.4 ओवर में बिना विकेट गिरे 57 रन बना लिए थे। बारिश के कारण जब मैच रद्द किया गया तब स्मृति मंधाना 34 जबकि अमनजोत कौर 15 रन बनाकर खेल रहीं थी।
भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका था और उसका चौथे स्थान पर रहना तय था जबकि बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। बांग्लादेश से शर्मिन अख्तर सबसे सफल बल्लेबाजी रहीं जिन्होंने 36 रन बनाए। उनके अलावा शोभना मोस्तरी 26 रन बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को स्मृति और अमनजोत ने अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रतिका रावल के क्षेत्ररक्षण करते हुए दाएं टखने और घुटने में चोट लगा बैठने के कारण अमनजोत ने पारी का आगाज किया।
अमनजोत ने तीसरे ओवर में मारूफा अख्तर पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि अगले ओवर में स्मृति ने निशिता अख्तर पर चार चौके मारकर तेवर दिखाए और फिर नाहिदा अख्तर की गेंद को भी बाउंड्री पर भेजा।
स्मृति ने नाहिदा पर चौके के साथ सातवें ओवर में भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन थोड़ी देर बाद बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद बारिश आ गई और निर्धारित समय से दो घंटे बाद जब मैच शुरू हुआ तो इसे 43 ओवर का कर दिया गया।
रेणुका ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर सुमैया अख्तर (02) को श्री चरणी के हाथों कैच करा दिया। सलामी बल्लेबाज रूबिया हैदर (13) और शर्मिन ने इसके बाद पारी को संभाला। शर्मिन ने चौथे ओवर में रेणुका पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर अमनजोत की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए।
रूबिया ने नौवें ओवर में रेणुका पर चौका मारा लेकिन इसी ओवर में श्री चरणी ने शॉर्ट थर्ड पर शर्मिन का कैच टपका दिया। दीप्ति शर्मा ने अगले ओवर में रूबिया को हरलीन देओल के हाथों कैच कराके बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया।
बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा जो दो घंटे से अधिक समय बाद दोबारा शुरू हुआ और इस बार मैच को 27 ओवर का कर दिया गया। बांग्लादेश की बल्लेबाज खेल दोबारा शुरू होने पर रन बनाने के लिए जूझती दिखीं।
श्री चरणी ने निगार सुल्ताना को रन आउट करने का मौका गंवाया लेकिन बांग्लादेश की कप्तान इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाईं और नौ रन बनाने के बाद अंतत: रन आउट हो गईं। मोस्तरी ने 19वें ओवर में दीप्ति पर चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया और फिर इस ऑफ स्पिनर के अगले ओवर में लगातार दो चौके मारे।
21वें ओवर में क्षेत्ररक्षण करते हुए प्रतिका चोटिल हो गईं और उन्हें लड़खड़ाते हुए बाहर जाना पड़ा। राधा ने मोस्तरी को हरलीन के हाथों कैच कराके बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया जबकि अमनजोत कौर ने शोर्ना अख्तर (02) को बोल्ड किया। राधा ने नाहिदा अख्तर (03) को भी बोल्ड किया।
राबिया खान (03) ने राधा की गेंद पर दो रन के साथ 24वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। श्री चरणी ने शर्मिन को स्थानापन्न खिलाड़ी अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच कराया जबकि राधा ने राबिया को बोल्ड करके तीसरा विकेट हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
