लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने जीती वर्षा क्रिकेट ट्रॉफी
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विशेष चतुर्वेदी की शानदार गेंदबाजी 14 रन पर पांच विकेट की मदद से लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने वर्षा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुल्स क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर चैंपियन…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विशेष चतुर्वेदी की शानदार गेंदबाजी 14 रन पर पांच विकेट की मदद से लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने वर्षा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुल्स क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का श्रेय हासिल किया।

उत्तर रेलवे स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुल्स क्रिकेट क्लब ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए। आयुष ने 52 अमन अंसारी ने 22 तथा लवनीश कुमार ने 25 रनों का योगदान दिया।
लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से विशेष चतुर्वेदी ने पांच तथा शौर्य सिन्हा और आयुष्मान तिवारी ने दो-दो विकेट लिया जवाब में लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बना लिए।
सरल डांगी ने नाबाद 52 तथा महादेव ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। बुल्स क्लब की ओर से आकाश सरकार ने दो तथा लवनीश कुमार ने एक विकेट लिया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सरल डांगी, गेंदबाज शौर्य सिन्हा तथा इमेजिंग प्लेयर आरोही विश्वकर्मा व महादेव को घोषित किया गया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव बलरामपुर हॉस्पिटल एवं कीर्ति प्रकाश मिश्रा एवं डॉक्टर नेहा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
