द इंडियन व्यू

लखनऊ मंडल फिर चैंपियन, आजमगढ़ को 36-28 से दी शिकस्त

लखनऊ। लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
2 min read
लखनऊ मंडल फिर चैंपियन, आजमगढ़ को 36-28 से दी शिकस्त

लखनऊ। लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत दर्ज की।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता

लखनऊ ने रोमांचक फाइनल में आजमगढ़ मंडल को 36-28 से हराया। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में मुरादाबाद में 10 से 13 नवंबर, 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ मध्यांतर तक 17-15 से आगे था।

मोहित यादव की कप्तानी में खेलते हुए लखनऊ मंडल की टीम से से विक्रांत व मनकेश ने सर्वाधिक 8-8 गोल दागने में सफलता हासिल की। निहाल ने 6, अंकित चौधरी ने 5 जबकि अविनाश यादव व शाहरुख ने 3-3 गोल किए। दूसरी ओर आजमगढ़ से मनीष ने 5, प्रदीप ने 4 जबकि हरिनाथ व अभिषेक ने 3-3 गोल दागे।

लखनऊ ने इससे पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर मंडल को 26-17 से हराया था जबकि क्वार्टर फाइनल में बस्ती मंडल के खिलाफ जीत दर्ज की थी। लखनऊ टीम के कोच मो.तौहीद (राष्ट्रीय कोच) ने बताया कि लखनऊ मंडल की टीम इस प्रतियोगिता के पिछले संस्करण में भी विजेता रही थी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के खिलाड़ियों ने इस बार न सिर्फ शानदार संयम, बल्कि बेहतरीन तकनीक और टीमवर्क दिखाया। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने ही यह खिताब संभव किया है।

प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता की प्रतिभागी टीमों ने अनुशासन, फिटनेस और रणनीति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। हम आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा ने भी विजेता लखनऊ टीम को बधाई देते हुए सराहना की और कहा कि कोच मो. तौहीद की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल ने पूरी प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय तकनीकी और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।