लखनऊ जिला एथलेटिक्स टीम का ट्रायल 24 फरवरी को
लखनऊ। प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग हेते लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 24 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन…
लखनऊ। प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग हेते लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 24 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल पुरुष व महिला वर्ग के अलावा अंडर-20 पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। अंडर 20 आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 25-03-2006 से 24-03-2008 के मध्य होना चाहिए।
बीआर वरुण ने बताया कि प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 28 फरवरी तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में 60 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, 60 मीटर बाधा रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट और पोल वॉल्ट की स्पर्धाएं होंगी।
वहीं अंडर 20 आयु वर्ग में ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट को छोड़कर उपरोक्त सभी स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415027942 पर संपर्क किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
