लखनऊ के सुब्रत तिवारी को बड़ा मौका, यूपी अंडर-23 टीम में चयनित
लखनऊ। घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर इंडियन इलेवन के हरफनमौला खिलाड़ी सुब्रत तिवारी ने अपने करियर की बड़ी छलांग लगाई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज सुब्रत का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23…

लखनऊ। घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर इंडियन इलेवन के हरफनमौला खिलाड़ी सुब्रत तिवारी ने अपने करियर की बड़ी छलांग लगाई है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज सुब्रत का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 (कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी) टीम में किया गया है, जिससे उनकी प्रतिभा को राज्य स्तर पर नई पहचान मिली है। सुब्रत तिवारी के लिए यह उपलब्धि दोहरी खुशी लेकर आई है क्योंकि क्रिकेट टीम में चयन के साथ उन्हें भारतीय रेलवे, गुवाहाटी में खेल कोटे के अंतर्गत नियुक्ति भी मिली है।
इस खास सफलता पर इंडियन इलेवन के प्रशिक्षक शोएब कमाल ने सुब्रत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और क्षमता अब बड़े मंच पर नजर आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुब्रत आने वाले समय में उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए अहम योगदान देंगे।
दिलचस्प संयोग यह रहा कि सुब्रत को चयन और रेलवे जॉब की सूचना बीबीडी बी डिवीजन लीग के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर ही मिली, जिससे यह पल उनके लिए और भी यादगार बन गया।
इस खबर के मिलते ही ही इंडियन इलेवन टीम में जश्न का माहौल देखने को मिला और साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुब्रत तिवारी की यह सफलता लखनऊ के युवा क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो घरेलू टूर्नामेंटें के जरिए बड़े मंच तक पहुंचने का सपना देखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
