लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी में लखनऊ की सात विकेट से शानदार जीत
गोरखपुर। मैन ऑफ द मैच अजीत वर्मा (दो विकेट, नाबाद 16 रन) के आलराउंड खेल से क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट एसोसिएशन आफ…

गोरखपुर। मैन ऑफ द मैच अजीत वर्मा (दो विकेट, नाबाद 16 रन) के आलराउंड खेल से क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच के पहले दिन क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 94 रन ही बना सकी।

टीम से संस्कार रावत ने 19 रन, नीरज सिंह ने 16 जबकि चेतन तथा अभय ने 13-13 रन का योगदान दिया। सीएएल से रोहित द्विवेदी ने तीन जबकि अजीत वर्मा तथा आतिफ साजिद ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने 12.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की जीत में प्रियांशु पांडेय ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। दूसरी ओर हिमांशु असनोरा ने 27 व अजीत वर्मा ने 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उत्तराखंड से रविंद्र नेगी, अभय छेत्री एवं आकाश सैनी ने एक-एक विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
