टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब ने जीता हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल टूर्नामेंट
लखनऊ। आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन खेले गए खिताबी मुकाबले में टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब, लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

लखनऊ। आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन खेले गए खिताबी मुकाबले में टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब, लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ फाल्कन फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के चौथे मिनट में टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब के उत्कर्ष शुक्ला ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद नौवें मिनट में आदित्य ने शानदार फिनिश के साथ दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ के अंत तक यही बढ़त कायम रही।
संघर्षपूर्ण फाइनल में लखनऊ फाल्कन को 2-0 से हराया
दूसरे हाफ में लखनऊ फाल्कन फुटबॉल क्लब ने वापसी की भरपूर कोशिश की और दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर लगातार आक्रमण किए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपिंग के चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
अंततः टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब ने मुकाबला जीतकर आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब के अभिषेक रावत, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर लखनऊ फाल्कन फुटबॉल क्लब के मोहम्मद तारिक, सर्वश्रेष्ठ हाफ फाल्कन क्लब के विज्ञान, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड फाल्कन फुटबॉल क्लब के अमन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब के उत्कर्ष शुक्ला चुने गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद, प्रयागराज) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर छावनी परिषद के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, महेश वाल्मीकि, आयोजन सचिव मोहम्मद नदीम सहित एवं अन्य मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
