रॉवमैन पॉवेल के तूफान से बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इतने ही मैचों की वनडे सीरीज को मेजबान बांग्लादेश ने 2-1 से जीता था, टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश अपनी सरजमीं पर हार गई। 100वां…

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इतने ही मैचों की वनडे सीरीज को मेजबान बांग्लादेश ने 2-1 से जीता था, टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश अपनी सरजमीं पर हार गई।
100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे रॉवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज के लिए मैच को पलटा, जिन्होंने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाए और टीम को मैच विनिंग स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान शाई होप ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।
गेंदबाजी जयडेन सील्स और जेसन होल्डर ने योगदान दिया। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला सही साबित होता नजर नहीं आ रहा था, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम 6-7 रन प्रति ओवर के हिसाब से बल्लेबाजी करती नजर आ रही थी।

आखिर में कप्तान शाई होप और रॉवमैन पॉवेल बांग्लादेश के गेंदबाजों पर बरस पड़े। होप (नाबाद 46 रन) बनाए और 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे पॉवेल (44 रन) की पारी खेली। 34 रन एलिक एथनेज ने और 33 रन ब्रैंडन किंग के बल्ले से निकले।
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 165 रन बनाए। 2 विकेट बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद ने चटकाए। वहीं, जब बांग्लादेश 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत से ही विकेट गिरते चले गए।
लोअर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने थोड़ी सी उम्मीद जगाई, लेकिन टीम 20वें ओवर में 149 रन पर ढेर हो गई। सबसे ज्यादा रन तंजीम हसन साकिब ने बनाए। वे 33 रन बनाकर आउट हुए। तौहिद ह्रदॉय ने 28 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए 3-3 विकेट जेसन होल्डर और जयडेन सील्स ने निकाले।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
