रूस और भारत ने दोनों देशों की 'दोस्ती' को समय की कसौटी पर खरा बताया
नई दिल्ली : भारत की यात्रा पर आए रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ राजनाथ सिंह ने गुरुवार को मानेकशॉ सेंटर में बैठक की। 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रियों ने दोनों देशों की…

नई दिल्ली : भारत की यात्रा पर आए रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ राजनाथ सिंह ने गुरुवार को मानेकशॉ सेंटर में बैठक की। 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में रक्षा मंत्रियों ने दोनों देशों की दोस्ती को समय की कसौटी पर खरा बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद हमारा आपसी सहयोग अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। हमारे सशस्त्र बलों और विशेषज्ञों के बीच भी हमारी रक्षा साझीदार बढ़ रही है।बैठक की सह अध्यक्षता करते हुए राजनाथ सिंह ने रूसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी लोग द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करने और उसे बढ़ावा देने के लिए इतनी दूर भारत आए। उन्होंने कहा कि रूस भारत का समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला विशेष अधिकार प्राप्त और रणनीतिक साझेदार है और 2000 में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की घोषणा पर हस्ताक्षर होने के बाद से हमारा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग काफी बढ़ा है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पिछले महीने मॉस्को में ट्रेड और इकोनॉमिक कोऑपरेशन पर इंडिया-रशिया वर्किंग ग्रुप की 26वीं मीटिंग के सफल आयोजन और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू होने का स्वागत करते हैं। हम 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज पूरा हो गया है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक दोनों देशों के बीच स्पेशल प्रिविलेज्ड पार्टनरशिप को और मजबूत करेगी।रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने बैठक में दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती पर बात की। बेलौसोव ने राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आए भारतीय प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए कहा कि दोनों देश आपसी सम्मान पर आधारित दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि यहां आते समय जब हम कार में अलग-अलग बिंदुओं पर बात कर रहे थे, तो हम इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देश गहरी परंपरा से बंधे हैं, जो रूसी और भारतीय देशों के लिए बहुत खास है। उन्होंने भारत पहुंचने पर मिली मेहमाननवाजी को भी सराहा।बेलौसोव ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सामरिक हैं और भारत के साथ साझेदारी दक्षिण एशियाई इलाके में संतुलन के लिए अहम फैक्टर है। उन्होंने कहा कि इस साल हम 1941-1945 के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध में जीत की 80वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर भी भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूस आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के नए नजरिए को बनाने में भारत के साथ बड़े पैमाने पर सक्रिय रूप से सहयोग करता है।इससे पूर्व रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ट्राई-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली के पालम में एयर फ़ोर्स स्टेशन पर रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव का स्वागत किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे। -----------------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
