राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं: शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,…

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं, उनकी मानसिक आयु शून्य है। राहुल गांधी हम भारत माता के लिए प्राण न्योछावर कर सकते हैं और आपको इस विचार से ही नफरत है। आप भारत और भारतीयता को कभी समझ नहीं पाएंगे।
ज्ञात हो कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को सच्ची स्वतंत्रता मिली थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि मोहन भागवत ने जो कहा है वह राजद्रोह के समान है, क्योंकि उनका मतलब है कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है, संविधान अवैध है। किसी दूसरे देश में तो अब तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता।
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता हमलावर हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मोहन भागवत और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वास्तव में राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जो विदेशों में जाकर देश की बुराई करते हैं। मेरा ख्याल है कि उनकी मोहन भागवत के बारे कोई टिप्पणी करने की औकात नहीं है।
विजयवर्गीय ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा था, यह अटल सत्य है कि कांग्रेस के लोग परिवारवाद पर चलते हैं। बहुत से वरिष्ठ लोगों की राजनीतिक हत्या करने के बाद जूनियर-जूनियर गांधी परिवार के लोगों को आगे बढ़ाया जाता है। आजादी के बाद का इतिहास देख लो, इसमें कोई आश्चर्य नहीं लगता कि कांग्रेस भवन का नाम इंदिरा भवन रखा गया, क्योंकि इसके बिना कांग्रेस की दुकान नहीं चल सकती।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
