द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर सीधे लालबागचा राजा पहुंचे कार्तिक आर्यन

मुंबई : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान हासिल करने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन बुधवार को सीधे मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे। गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
2 min read
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर सीधे लालबागचा राजा पहुंचे कार्तिक आर्यन

मुंबई : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान हासिल करने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन बुधवार को सीधे मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे। गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मुंबई लौटे कार्तिक ने बप्पा के दर्शन किए और अपना राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार उनके चरणों में अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने बप्पा के सामने प्रार्थना भी की। कार्तिक के इस भक्तिमय पल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।पुरस्कार मिलने की खुशी कार्तिक पहले ही सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर चुके थे। राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण करते हुए वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने संघर्ष और सपने को याद किया। उन्होंने लिखा कि ग्वालियर के एक छोटे शहर के लड़के ने अभिनेता बनने का सपना देखा था और अब उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला का भी आभार जताया, जिन्होंने उन्हें भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने का अवसर दिया।लालबागचा राजा के दर्शन के बाद कार्तिक ने बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे सुखकर्ता, दुखहर्ता। शब्दों के पार मिला आपका आशीर्वाद, धन्यवाद बप्पा।" राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से जुड़ी तस्वीरों में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ भी एक तस्वीर शेयर की और इसे अपने लिए सबसे खास पलों में से एक बताया। इसके अलावा उन्होंने अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता ममूटी के साथ भी तस्वीरें साझा कीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।