राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंबाला में राफेल में उड़ान भरने को तैयार
अंबाला (हरियाणा) : देश की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी यहां स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंच चुकी हैं। वो अब से कुछ देर बाद वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में एक सॉर्टी (उड़ान) भरेंगी। यह…

अंबाला (हरियाणा) : देश की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी यहां स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंच चुकी हैं। वो अब से कुछ देर बाद वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में एक सॉर्टी (उड़ान) भरेंगी। यह अवसर भारतीय वायुसेना के लिए गौरव का क्षण होगा। राष्ट्रपति को यहां पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने के लिए अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति वायुसेना स्टेशन का दौरा भी करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु आठ अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना केंद्र पर सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ अनुभव साझा करते हुए वायुसेना की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की थी।उल्लेखनीय है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन राफेल स्क्वाड्रन की तैनाती का प्रमुख केंद्र है। इसे देश की हवाई सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के यहां के दौरे के दौरान वायुसेना प्रमुख के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस उड़ान के माध्यम से राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के पराक्रम, तकनीकी दक्षता और सैन्य शक्ति के योगदान को एक बार फिर सलाम करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
