द इंडियन व्यू

राशिद ने केवीजीएन को हरफनमौला खेल से दिलाई जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राशिद (25 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल से केवीजीएन ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लीग मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 70 रन से हराया। आरडीएसओ…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
1 min read
राशिद ने केवीजीएन को हरफनमौला खेल से दिलाई जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राशिद (25 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल से केवीजीएन ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लीग मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 70 रन से हराया।

आरडीएसओ स्टेडियम पर केवीजीएन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए। निचले क्रम में आशू ने 25 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के से नाबाद 47 रन की तेज पारी खेली। केके कल्हन ने 34, रेहान ने 32 व राशिद ने 25 रन बनाए।

लाइव टीवी एक्सप्रेस से मो.फैसल को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस को विलंब से आने के चलते 18 ओवर में मैच जीतने की चुनौती मिली और टीम 6 विकेट पर 118 रन ही बना सकी।

टीम से महिराज सिंह (25), अरविंद वर्मा (20), जावेद खान व शिव श्रीवास्तव (17-17) ने पूरी कोशिश की लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। केवीजीएन से राशिद को दो विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।