'रामायण' से सामने आया अरुण गोविल का पहला लुक, राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे
मुंबई : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब फिल्म से अभिनेता अरुण गोविल का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में वह भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ की…

मुंबई : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब फिल्म से अभिनेता अरुण गोविल का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में वह भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में अरुण गोविल का भव्य और राजसी अंदाज देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।पोस्टर में अरुण गोविल विशाल और कलात्मक सोने के सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गंभीरता, शांति और गहराई दिखाई देती है। पारंपरिक रेशमी धोती और अंगवस्त्र में उनका शाही रूप अयोध्या के महाराजा की गरिमा को दर्शाता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है कि उन्होंने एक पीढ़ी के लिए भगवान श्रीराम का जीवंत चित्रण किया था और अब अयोध्या के राजा के रूप में 'रामायण' की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस तरह अरुण गोविल की नई भूमिका को उनके पुराने किरदार से भी जोड़ा गया है।फिल्म के पोस्टर पर इसकी रिलीज को लेकर भी जानकारी दी गई है। 'रामायण: भाग 1' दिवाली 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे आईमैक्स प्रारूप में भी देखा जा सकेगा। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने अपने बैनर ग्लोबल प्रोडक्शन हाउस के तहत किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
