समाचार पोर्टल

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

Ragwendra P Singh
October 18, 2026
2 min read
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है।भारत ने शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से पराजित किया था। भारतीय टीम की नजरें आज का मुकाबला जीतकर श्रृंखला में अपनी बढ़त मजबूत करने पर रहेंगी।श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला इसी महीने की 20 तारीख को खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट श्रृंखला है। टी-20 श्रृंखला के समापन के बाद दोनों टीमों के बीच वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली जाएगी। इसके मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को आयोजित होंगे।भारत-जिंबाब्वे की संभावित प्लेइंग-11भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुनधती रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।जिंबाब्वे टीम: न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरीपानो, केलिस ध्लोवू, शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, बिलवेड बिजा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, टेंडे माकुशा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…

यामी गौतम की 'नई नवेली' ने मारी बाजी, 'प्रहार' की रफ्तार धीमी

मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने पहले दिन राजकुमार राव अभिनीत 'प्रहार' को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की, लेकिन कमाई के मामले में यामी की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म…