'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह सीरीज 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें महिलाओं के वर्चस्व, सत्ता की लड़ाई और आपसी दुश्मनी की कहानी दिखाई जाएगी। 'अक्का' का प्रीमियर 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।सीरीज की कहानी पेरनुरु नाम के एक काल्पनिक साम्राज्य में रची गई है, जहां परंपराओं की गहरी जड़ें हैं और सत्ता के लिए संघर्ष लगातार जारी रहता है। यहां की व्यवस्था उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने पीढ़ियों से इस साम्राज्य का निर्माण करने के साथ उसकी रक्षा और शासन की जिम्मेदारी संभाली है। सीरीज में कीर्ति सुरेश भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में नजर आएंगी। दोनों के बीच टकराव और बदलते रिश्ते कहानी को दिलचस्प बनाएंगे।'अक्का' एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। इस सीरीज के जरिए धर्मराज शेट्टी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। कीर्ति सुरेश ने सीरीज को लेकर कहा कि जन्मदिन पर दर्शकों के प्यार के बीच 'अक्का' का टीजर जारी होना उनके लिए खास है। भवानी का किरदार उनके अब तक निभाए गए किरदारों में सबसे अलग और यादगार है। राधिका आप्टे के साथ काम करना भी उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के साथ यह उनकी पहली सीरीज है और कहानी की विशिष्टता ने उन्हें इसकी ओर आकर्षित किया। अब दर्शकों को 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज की कहानी देखने को मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
यामी गौतम की 'नई नवेली' ने मारी बाजी, 'प्रहार' की रफ्तार धीमी
मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने पहले दिन राजकुमार राव अभिनीत 'प्रहार' को पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्मों ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की, लेकिन कमाई के मामले में यामी की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म…
