'रामायण' से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी
मुंबई : नमित मल्होत्रा की निर्माणाधीन और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया है।पोस्टर…

मुंबई : नमित मल्होत्रा की निर्माणाधीन और नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया है।पोस्टर में यश बेहद भव्य और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। रत्नों से सजे सुनहरे मुकुट, मोतियों की कई परतों वाली मालाएं और भारी सोने के आभूषण उनके शाही व्यक्तित्व को उभार रहे हैं। उनकी तीखी नजरें और दमदार व्यक्तित्व रावण के प्रभावशाली रूप की झलक पेश करते हैं।ट्रेलर के बाद से ही यश का रावण अवतार फिल्म के सबसे चर्चित पहलुओं में शामिल रहा है। नए पोस्टर में अभिनेता के लुक के साथ फिल्म के विशाल पैमाने की भी झलक दिखाई देती है। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में महाकाव्य के प्रमुख किरदारों और उनकी भावनात्मक यात्रा को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश करने की तैयारी है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह दो भागों वाली फिल्म नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से तैयार की जा रही है। फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 और 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
