'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज
मुंबई : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है। इस पौराणिक पात्र को अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। पोस्टर में जटायु के विशाल पंखों और प्रभावशाली…

मुंबई : नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है। इस पौराणिक पात्र को अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। पोस्टर में जटायु के विशाल पंखों और प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक दिखाई गई है। 'धर्म के पंख' शीर्षक वाला यह पोस्टर साहस, बलिदान और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके संकल्प को दर्शाता है।'रामायण' में जटायु माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए उससे युद्ध करते हैं। रावण की शक्ति से परिचित होने के बावजूद वे धर्म की रक्षा के लिए उसका सामना करते हैं। निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए जटायु को साहस और धर्म का प्रतीक बताया है। फिल्म के किरदारों के पोस्टर जारी करने की कड़ी में यह नया खुलासा दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बन रही इस महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
