द इंडियन व्यू

राज्य ताइक्वांडो : विश्वनाथ एकेडमी आशियाना के विद्यार्थियों ने जीते 3 स्वर्ण सहित चार पदक

लखनऊ। विश्वनाथ एकेडमी आशियाना के विद्यार्थियों ने लखनऊ के महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्थान मोतीनगर में 1 व 2 नवंबर, 2025 को आयोजित यूपी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 1 रजत सहित 4 पदक अपने नाम करते हुए लखनऊ का…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
1 min read
राज्य ताइक्वांडो : विश्वनाथ एकेडमी आशियाना के विद्यार्थियों ने जीते 3 स्वर्ण सहित चार पदक

लखनऊ। विश्वनाथ एकेडमी आशियाना के विद्यार्थियों ने लखनऊ के महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्थान मोतीनगर में 1 व 2 नवंबर, 2025 को आयोजित यूपी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 1 रजत सहित 4 पदक अपने नाम करते हुए लखनऊ का परचम लहराया।

प्रतियोगिता में लखनऊ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ऐश्वर्या श्री ने बालिका व्यक्तिगत पूमसे में, श्रेयस अतुल बृहद व प्रद्युम्न शुक्ला ने बालक व्यक्तिगत पूमसे में स्वर्ण पदक जीता जबकि शशांक सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया।

ये सभी विद्यार्थी विश्वनाथ एकेडमी आशियाना में मास्टर अतुल यादव (मुख्य प्रशिक्षक-आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी, ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व राष्ट्रीय निर्णायक) व आकांक्षा विश्वकर्मा व की देखरेख में ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण ले रहे है।

पदक विजेताओं की इस सफलता पर स्कूल की प्रधानाचार्या चारु खरे, इंचार्ज संजय मिश्रा व समस्त शिक्षकगणों ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।