राजशाही के पक्ष में प्रदर्शन रोकने के बाद ही नेताओं, सांसदों को मिलेगी सरकारी सुरक्षा : गृहमंत्री
काठमांडू : गृहमंत्री रमेश लेखक ने कहा है कि नेपाल में राजशाही के पक्ष में प्रदर्शन कर रही राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के अध्यक्ष और सांसद सहित सभी प्रमुख नेताओं को आंदोलन रोकने के बाद ही सरकारी सुरक्षा मुहैया…

काठमांडू : गृहमंत्री रमेश लेखक ने कहा है कि नेपाल में राजशाही के पक्ष में प्रदर्शन कर रही राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के अध्यक्ष और सांसद सहित सभी प्रमुख नेताओं को आंदोलन रोकने के बाद ही सरकारी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी।
राजशाही की पुनर्बहाली को लेकर 29 मई से लगातार प्रदर्शन कर रही राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी और सांसदों की सरकारी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इस संबंध में आज संसद की राज्य व्यवस्था समिति में विपक्षी दलों ने सवाल खड़ा किया, तो गृहमंत्री रमेश लेखक ने कहा कि जब तक राजशाही के पक्ष में आरपीपी का प्रदर्शन खत्म नहीं हो जाता, तब तक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि आप इस व्यवस्था और संविधान के खिलाफ धरना प्रदर्शन करें और सरकार आपको सुरक्षा मुहैया कराए।
गृहमंत्री ने संसदीय समिति में यह भी तर्क दिया कि नेपाल में संविधान के खिलाफ आंदोलन करना असंवैधानिक क्रियाकलाप है। आरपीपी के इस आंदोलन को किसी भी तरह से संविधान सम्मत नहीं माना जा सकता है। इसलिए जब तक राजशाही के पक्ष में और गणतंत्र के विरोध में प्रदर्शन चलता रहेगा, तब तक इस तरह के क्रियाकलाप में शामिल किसी भी नेता को पीएसओ उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
