राजनीतिक बदले की भावना से गांधी परिवार को बनाया जा रहा निशाना: डीके शिवकुमार
बेंगलुरु : नेशनल हेराल्ड मामले केन्द्र सरकार की कार्रवाई पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सवाल उठाते हुएगंभीर आरोप लगाया है कि इस मामले में राजनीतिक प्रतिशोध के चलते कार्रवाई की जा रही है। यह सोनिया गांधी और…

बेंगलुरु : नेशनल हेराल्ड मामले केन्द्र सरकार की कार्रवाई पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सवाल उठाते हुएगंभीर आरोप लगाया है कि इस मामले में राजनीतिक प्रतिशोध के चलते कार्रवाई की जा रही है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा अभियान "यातना की पराकाष्ठा" है।उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि नेशनल हेराल्ड सोनिया गांधी या राहुल गांधी की निजी संपत्ति नहीं है। वे केवल इसलिए शेयरधारक हैं, क्योंकि वे कांग्रेस अध्यक्ष हैं। हम मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई बोर्डों के अध्यक्ष के रूप में काम करते हैं। जो अध्यक्ष रह चुके हैं, उनके पास शेयर होना सामान्य बात है। फिर जब वे पद छोड़ते हैं, तो उनका तबादला कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दशकों से यह परंपरा रही है कि कांग्रेस नेता ही नेशनल हेराल्ड के अध्यक्ष होते हैं।शिवकुमार ने याद दिलाया कि पार्टी ने अपने दस्तावेजों में पहले ही कहा है कि यंग इंडिया और नेशनल हेराल्ड दोनों ही पार्टी की संपत्ति हैं, निजी संपत्ति नहीं। जांच एजेंसियों के ज़रिए गांधी परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिवकुमार ने कहा कि अगर राहुल गांधी को जेल भी डाल दिया जाए, तो कोई बात नहीं। बदले की ऐसी राजनीति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। राजनीति सीधी होनी चाहिए।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
