द इंडियन व्यू

राजग शासन में बिहार को जंगल राज से मिली मुक्ति : अमित शाह

बेतिया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बेतिया के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के खैरवा टोला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
2 min read
राजग शासन में बिहार को जंगल राज से मिली मुक्ति : अमित शाह

बेतिया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बेतिया के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के खैरवा टोला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जीताने का आह्वान किया। इस विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग शासन काल में बिहार जंगलराज से मुक्त हुआ है। पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराने का काम किया है। 2005 से पहले लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासनकाल का हाल जनता से छुपा नहीं है, जब बिहार में हर तरफ हत्या, लूट अपहरण और घोटाला का राज था। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में बिहार ही नहीं, पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राजग ‌सरकार के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि चम्पारण, जहां कभी अपहरण उद्योग का धंधा चलता था, आज यहां का चतुर्दिक विकास हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों का सफाया करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि राजग की सरकार देश के महिलाओं को रोजगार उन्मुख व सशक्त बनाने को लेकर कई परियोजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एक करोड़ तीस लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये देकर उन्हें छोटे रोजगारों से जोड़ने काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए राजग को जीत दिलाने की जरूरत है। लोगों से राजग उम्मीदवार नंदकिशोर राम के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव आपके नेता या विधायक चुनने का नहीं हैं, यह बिहार के विकास का चुनाव है।

इससे पहले उन्होंने जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा लगाकर अपने भाषण का आगाज किया और कहा," मैं चंपारण की मिट्टी को नमन करता हूं। यह महर्षि वाल्मीकि, लवकुश की भूमि हैं। महात्मा गांधी के सत्याग्रह की धरती है"।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…