रांची टी-20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
रांची : रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर पहले से…

रांची : रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर पहले से काफी नमी है और खेल आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां और चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। इसे देखते हुए टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में रांची के 'लोकल बॉय' वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पदार्पण के लिए अभी और इंतजार करना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को शामिल किया है।टॉस से पहले स्टेडियम के बाहर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दर्शकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। स्टेडियम के गेट पर लॉकर की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें अपने बैग और हेलमेट बाहर बने अस्थायी स्टॉलों पर जमा कराने पड़े। इसके लिए दर्शकों को 50 रुपये तक चुकाने पड़े।भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर संजू सैमसन, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है।वहीं, वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में कप्तान शाई होप के अलावा कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, शमार स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
