रांची के चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर एफईएमए के तहत ईडी का छापा
रांची (झारखंड) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रांची के चर्चित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए)…

रांची (झारखंड) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रांची के चर्चित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत की गई है। झारखंड में ईडी की एफईएमए के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है।ईडी ने सुबह करीब छह बजे नरेश केजरीवाल और उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कांप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापेमारी के दायरे में शामिल किया है। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में एफईएमए के तहत जांच शुरू की थी।ईडी को प्रारंभिक जांच में इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि केरजीवाल ने नियमों का उल्लंखन कर विदेशों में धन निवेश किया है। केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
