द इंडियन व्यू

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टिकट दरों में 10 गुना तक उछाल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गईं। अचानक उड़ानें रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read
रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टिकट दरों में 10 गुना तक उछाल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गईं। अचानक उड़ानें रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं, होटल बुकिंग और व्यावसायिक कार्यक्रम प्रभावित हुए।रद्द की गई उड़ानों की सूची6ई 6484/6799 (पुणे–रांची–बेंगलुरु)6ई 5071/2294 (दिल्ली–रांची–दिल्ली)6ई 327/328 (हैदराबाद–रांची–हैदराबाद)6ई 221/6272 (बेंगलुरु–रांची–पुणे)6ई 186/191 (हैदराबाद–रांची–हैदराबाद)6ई 6493/6184 (अहमदाबाद–रांची–अहमदाबाद)6ई 795/5017 (मुंबई–रांची–मुंबई)कुछ उड़ानें विलंब से रवाना6ई 6287 (दिल्ली–रांची) 08:35 बजे पहुंची 09:18 बजे6ई 576 (रांची–दिल्ली) 09:05 बजे उड़ी 10:20 बजेयात्रियों ने एयरलाइन के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना उड़ानें रद्द की गईं, जिससे उन्हें वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था में कठिनाई हुई। हालांकि एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड या अन्य उपलब्ध उड़ानों में सीट उपलब्ध कराई जाएगी।हवाई किरायों में भारी बढ़ोतरीइंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद अन्य एयरलाइंस ने किराए में भारी बढ़ोत्तरी कर दी। कई रूट पर किराए सामान्य कीमत से 5 से 10 गुना तक महंगे हो गए।रांची से विभिन्न शहरों के मौजूदा किराएरांची–कोलकाता 55,117रांची–मुंबई 48,549रांची–पुणे 47,472रांची–अहमदाबाद 47,415रांची–चेन्नई 43,482रांची–पटना 40,662रांची–दिल्ली 24,999रांची–हैदराबाद 43,297रांची–बेंगलुरु 53,011रांची–भुवनेश्वर 44,284हालांकि, टिकट दरों में मनमानी बढ़ोतरी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्रभावित रूटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है। साथ ही इंडिगो को सभी लंबित यात्रियों के रिफंड तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…