द इंडियन व्यू

रयबाकिना की धमाकेदार वापसी, स्वियातेक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

एलेना रयबाकिना ने पहला सेट हारने के बाद बेहतरीन वापसी करके इगा स्वियातेक को 3-6, 6-1, 6-0 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। एक अन्य मैच में अमांडा अनिसिमोवा ने भी शुरुआती…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
1 min read
रयबाकिना की धमाकेदार वापसी, स्वियातेक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

एलेना रयबाकिना ने पहला सेट हारने के बाद बेहतरीन वापसी करके इगा स्वियातेक को 3-6, 6-1, 6-0 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

एक अन्य मैच में अमांडा अनिसिमोवा ने भी शुरुआती सेट हारने के बाद अच्छी वापसी की और हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी मैडिसन कीज़ पर 4-6, 6-3, 6-2 से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

अनिसिमोवा की जीत का मतलब है कि उनके और स्वियातेक के बीच बुधवार को होने वाला ग्रुप चरण का आखिरी मैच क्वार्टर फाइनल जैसा बन गया है। इस मैच में जीतने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।

साभार : गूगल

कीज लगातार दूसरी हार से अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई है। स्वियातेक ने विंबलडन फाइनल में अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराया था। अनिसिमोवा ने हालांकि अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्वियातेक को 6-4, 6-3 से पराजित करके बदला चुकता कर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।