द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ की धमाकेदार वापसी — 72 गेंदों में शतक

महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए पृथ्वी शॉ का पहली पारी में खाता नहीं खुला था, दूसरी पारी में उन्होंने 75 रन बनाए थे। अगले मैच में उनका बल्ला गरजा और 72 गेंदों में शतक ठोक दिया। साथ ही उन्होंने रणजी…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ की धमाकेदार वापसी — 72 गेंदों में शतक

महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए पृथ्वी शॉ का पहली पारी में खाता नहीं खुला था, दूसरी पारी में उन्होंने 75 रन बनाए थे। अगले मैच में उनका बल्ला गरजा और 72 गेंदों में शतक ठोक दिया।

साथ ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने वाले छठे बल्लेबाज बन गए।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ अपने दूसरे मैच में महाराष्ट्र के लिए तेजतर्रार पहली रणजी ट्रॉफी सेंचुरी जड़कर शानदार वापसी की।

साभार : गूगल

पहली पारी में केवल आठ रन पर आउट होने वाले पृथ्वी शॉ की टीम महाराष्ट्र ने पहली पारी में 104 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले के तीसरे दिन की सुबह पृथ्वी शॉ ने केवल 72 गेंदों में 13 चौकों की मदद से घरेलू सत्र का अपना पहला शतक जड़ा, जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास का संयुक्त रूप से छठा सबसे तेज शतक है।

रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने 2016-17 सीजन में 48 गेंदों में शतक जड़ा था। शॉ से पहले सबसे कम गेंदों में शतक तक पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में रियान पराग (56 गेंद), आरके बोरा (56), एस रूबेन पॉल (60), रजत पाटीदार (68) और नमन ओझा (69) का नाम शामिल हैं।

कभी भारतीय क्रिकेट में अगले बड़े स्टार के रूप में देखे जाने वाले पृथ्वी शॉ ने पिछले कुछ साल में करियर में उतार-चढ़ाव देखें हैं।

कभी फिटनेस तो कभी ऑन फील्ड विवाद, कभी कफ सीरप की वजह से बैन तो कभी अनुशासन संबंधी समस्याओं के अलावा खराब फॉर्म की वजह से वे चर्चा का केंद्र रहे। भारत के लिए 5 टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज ने आखिरी बार जुलाई 2021 में इंटरनेशनल मैच खेला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।