समाचार पोर्टल

रणजी ट्रॉफी में तुषार देशपांडे की हैट्रिक, मुंबई के लिए ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज

मुंबई : तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी 2026-27 में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले के दूसरे दिन शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए…

Ragwendra P Singh
October 12, 2026
2 min read
रणजी ट्रॉफी में तुषार देशपांडे की हैट्रिक, मुंबई के लिए ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज

मुंबई : तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी 2026-27 में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले के दूसरे दिन शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं।वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में देशपांडे ने लगातार तीन गेंदों पर अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को आउट किया। उनकी इस उपलब्धि से चंडीगढ़ की टीम मुंबई के पहली पारी में बनाए गए 429 रन के जवाब में छह विकेट पर 37 रन बनाकर संकट में आ गई। देशपांडे ने खबर लिखे जाने तक 17 रन देकर पांच विकेट हासिल कर लिए थे।मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिलदेशपांडे से पहले मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में पांच गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। इस सूची में जहांगीर खोत, उमेश कुलकर्णी, अब्दुल इस्माइल, रॉयस्टन डायस और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज- जहांगीर खोत: 1943-44 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बड़ौदा के खिलाफ।- उमेश कुलकर्णी: 1963-64 में आनंद में गुजरात के खिलाफ।- अब्दुल इस्माइल: 1973-74 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ।- रॉयस्टन डायस: 2023-24 में पटना में बिहार के खिलाफ।- शार्दुल ठाकुर: 2024-25 में मुंबई के बीकेसी मैदान पर मेघालय के खिलाफ।देशपांडे की हैट्रिक ने मुंबई को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। चंडीगढ़ के सामने अब मुंबई की पहली पारी के स्कोर तक पहुंचने और मुकाबले में वापसी करने की कठिन चुनौती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…