रणजी ट्रॉफी में यशस्वी का कमाल, मुंबई-राजस्थान मुकाबला रहा ड्रॉ
यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी पुख्ता करता हुए 16वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया, मुंबई राजस्थान के खिलाफ ड्रॉ रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में एक ही अंक बना सकी। राजस्थान ने पहली पारी में…
यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी पुख्ता करता हुए 16वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया, मुंबई राजस्थान के खिलाफ ड्रॉ रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में एक ही अंक बना सकी।
राजस्थान ने पहली पारी में 617 रन बनाने के बाद 363 रन की बढत मिली थी। दीपक हुड्डा ने 248 रन की पारी खेली। पहली पारी में 254 रन बनाने वाली मुंबई ने तीसरे दिन के अंत में बिना विकेट गिरे 89 रन बना लिये थे। आखिरी दिन जायसवाल ने 174 गेंद में 156 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई ने तीन विकेट पर 269 रन बनाये।

आखिरी दिन राजस्थान ने 60 ओवर डाले। जायसवाल ने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने मुशीर खान के साथ (63 रन) और सिद्धेश लाड (नाबाद 19) के साथ तीसरे विकेट के लिये 67 रन जोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
