द इंडियन व्यू

रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचा जम्मू-कश्मीर ने, दिल्ली को पहली बार हराया

जम्मू-कश्मीर टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मैच में दिल्ली की टीम को हराया। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दिल्ली की टीम को जम्मू-कश्मीर की टीम के हाथों हार झेलनी पड़ी है। रणजी ट्रॉफी के…

Ragwendra P Singh
November 11, 2025
3 min read

जम्मू-कश्मीर टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मैच में दिल्ली की टीम को हराया। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दिल्ली की टीम को जम्मू-कश्मीर की टीम के हाथों हार झेलनी पड़ी है। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में दिल्ली की ये पहली हार है।

अभी तक टीम चार मुकाबले खेली थी और चारों मैच ड्रॉ रहे थे। इस हार से टीम के एलीट ग्रुप से रेलीगेट होने का भी खतरा हो गया है। जम्मू-कश्मीर की टीम ने मैच के आखिरी दिन के पहले सेशन में दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया और सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

इस मुकाबले की बात करें तो पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में दिल्ली की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी की और सिर्फ 211 रन ही बनाए। 65 रन आयुष डोसेजा, 64 रन कप्तान आयुष बडोनी और 55 रन सुमित माथुर ने बनाए थे।

साभार : गूगल

जेएंडके के लिए आकिब नबी ने 5 विकेट निकाले थे, जबकि 2-2 विकेट आबिद मुश्ताक और वंशज शर्मा ने निकाले थे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और 310 रन बनाने में सफल हुई।

कप्तान पारस डोगरा ने 106 और अब्दुल समद ने 85 रन बनाए। सिमरजीत सिंह ने 6 विकेट निकाले। इस तरह 99 रनों की बढ़त जम्मू-कश्मीर को मिली। इसके बाद दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 277 रन बनाकर ढेर हो गई। एक समय स्कोर 244/3 था। इसी स्कोर पर चौथा विकेट गिरा और अगले कुछ रनों के भीतर बाकी के सभी विकेट गिर गए।

दिल्ली के लिए इस पारी में आयुष बडोनी ने 72, आयुष डोसेजा ने 62 और ओपनर अर्पित राणा ने 43 रन बनाए थे। 34-34 रनों की पारी सनत सांगवान और यश ढुल ने खेली। इस पारी में वंशज शर्मा ने 5 विकेट निकाले।

अब जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य था। अकेले 133 रनों की पारी ओपनर कामरान इकबाल ने खेली और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। 3 विकेट जम्मू कश्मीर के जरूर गिरे, लेकिन दिल्ली कभी भी मैच में वापसी करती नजर नहीं आई। बता दें कि अब तक तीन ही मैच दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले गए हैं।

1999 में पहली बार दिल्ली और जम्मू-कश्मीर का आमना-सामना हुआ था। उस रणजी मैच में दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की थी, जबकि पिछले साल जनवरी में दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा था।

इस बार दिल्ली की टीम को हार मिली है, जो जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली हार है। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पिछली बार मुंबई को भी हराया था, जिसके पास सबसे ज्यादा रणजी ट्रॉफी हैं। इस बार महज 35 रनों के अंतर से जम्मू को मुंबई के खिलाफ हार मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।