द इंडियन व्यू

यूपी के अंकित व जय की जोड़ी ने नेशनल अंडर-23 रोइंग में जीता कांस्य पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंकित यादव व जय चौधरी की जोड़ी ने अंडर-23 व प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में अंडर-23 पुरुष काक्सलेस पेयर्स (BM 2-) स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गोरखपुर के…

Ragwendra P Singh
June 28, 2026
2 min read
यूपी के अंकित व जय की जोड़ी ने नेशनल अंडर-23 रोइंग में जीता कांस्य पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंकित यादव व जय चौधरी की जोड़ी ने अंडर-23 व प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में अंडर-23 पुरुष काक्सलेस पेयर्स (BM 2-) स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

गोरखपुर के रामगढ़ताल में निखर रहा यूपी के रोअर्स का हुनर, नेशनल में लहराया परचम

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे के आर्मी रोइंग नोड में गत 24 जून से 27 जून, 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में यूपी की जोड़ी ने देश भर के खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। अंकित और जय ने फाइनल मुकाबले में 08:08.5 का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस चैंपियनशिप में यूपी टीम के कोच एनआईएस प्रशिक्षक अशोक कुमार रहे है। प्रदेश की पदक विजेता जोड़ी में अंकित यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं जबकि जय चौधरी अलीगढ़ के निवासी हैं।

कोच अशोक कुमार की निगरानी में गोरखपुर में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं दोनों खिलाड़ी

दोनों ही प्रतिभावान खिलाड़ी वर्तमान में गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में अपनी तैयारियों को धार दे रहे हैं और कोच अशोक कुमार की निगरानी में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस स्पर्धा में बेहद कड़े मुकाबले के बाद सर्विसेज के सचिन व हर्ष चौधरी की जोड़ी ने 7:52.9 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मध्य प्रदेश के हर्ष प्रताप सिंह व देवराज रावत ने 08:01.7 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

यूपी के अंकित व जय की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीं यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ.आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), डा.आरके स्वर्णकार (आईपीएस) व दीपक कुमार (आईपीएस) ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।