यूपी की युवा रोइंग खिलाड़ी रूपल यादव को मिलेगा चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड
लखनऊ। मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बन चुकी उत्तर प्रदेश की युवा रोइंग खिलाड़ी रूपल यादव का चयन प्रतिष्ठित ‘चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड-2025’ के लिए किया गया है। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित…

लखनऊ। मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल बन चुकी उत्तर प्रदेश की युवा रोइंग खिलाड़ी रूपल यादव का चयन प्रतिष्ठित ‘चेतन चौहान राइजिंग स्टार अवार्ड-2025’ के लिए किया गया है।
यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। यह अवार्ड पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री रहे चेतन चौहान की स्मृति में उनके नाम पर स्थापित फाउंडेशन द्वारा उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने मेहनत, समर्पण और प्रेरणा के माध्यम से अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
अवार्ड के लिए चयनित प्रयागराज की रहने वाली रूपल यादव ने महिला सिंगल स्कल 2 किमी. स्पर्धा में पिछले साल हैदराबाद की हुसैन सागर झील में आयोजित इंटर स्टेट चैलेंजर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा उन्होंने इस वर्ष चंडीगढ़ की सुकना लेक में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
रज्जू भैया यूनिवर्सिटी, प्रयागराज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रूपल यादव को हाल ही में उनकी उपलब्धियों के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था। गरीब किसान परिवार से आने वाली रूपल पिछले तीन साल से गोरखपुर के रामगढ़ ताल में प्रशिक्षण ले रही है।
रूपल यादव के अवार्ड के लिए चयनित होने पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), डॉ.आरपी सिंह व राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), डा.आरके स्वर्णकार व दीपक कुमार (आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए) व सचिव सुधीर शर्मा, चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस) उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित आईपीएस विनोद कुमार सिंह व गोपाल गुप्ता (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
