द इंडियन व्यू

यूक्रेन, अमरीका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता 10 और 11 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगी

Poonam Kumari
November 5, 2026
2 min read
यूक्रेन, अमरीका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता 10 और 11 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगी

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह ) : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन, अमरीका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता 10 और 11 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगी।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद यह जानकारी दी।

अबू धाबी में होने वाली बैठक से पहले ब्रसेल्स में अमरीका, यूक्रेन, यूरोपीय संघ, नाटो, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के प्रतिनिधियों के बीच भी बातचीत होगी। इसमें शांति प्रयासों, सुरक्षा गारंटी और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति और अमरीकी प्रतिनिधियों के अनुसार, तकनीकी स्तर की वार्ता में सुरक्षा गारंटी, ऊर्जा क्षेत्र में संघर्ष विराम, काला सागर में व्यापार, हवाई रक्षा और मानवीय सहायता जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि इन बैठकों में सकारात्मक प्रगति से शीर्ष स्तर की त्रिपक्षीय बैठक का रास्ता खुल सकता है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक बातचीत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के तय प्रारूप के अंतर्गत होनी चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन आवश्यक कदम उठाने को तैयार है और उसने अपने प्रस्ताव अमरीका के साथ साझा कर दिए हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें