द इंडियन व्यू

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफोए को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में बनाई जगह

न्यूयॉर्क : अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसेस टियाफोए को चार सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के फाइनल में जगह बना ली। आठवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन ने शुक्रवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए रोमांचक…

Ragwendra P Singh
September 12, 2026
2 min read
यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफोए को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में बनाई जगह

न्यूयॉर्क : अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसेस टियाफोए को चार सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के फाइनल में जगह बना ली। आठवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन ने शुक्रवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।23 वर्षीय शेल्टन ने मुकाबले में 20 ऐस लगाए और अब रविवार को खिताबी मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना करेंगे।दोनों खिलाड़ियों के बीच यह ऑल-अमेरिकन सेमीफाइनल था और दोनों पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। शेल्टन ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।टियाफोए ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की। उन्होंने 4-5 के स्कोर पर शेल्टन की डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर सर्विस ब्रेक हासिल किया और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया।हालांकि, दूसरे सेट में शेल्टन ने जोरदार वापसी की। शुरुआती ब्रेक के साथ उन्होंने 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन टियाफोए ने तुरंत वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। टियाफोए की सर्विस में लगातार आती अस्थिरता का शेल्टन ने फायदा उठाया और आठवें गेम में फिर ब्रेक हासिल कर सेट 6-3 से जीत लिया।तीसरे सेट में भी शेल्टन का दबदबा कायम रहा। उन्होंने पांचवें गेम में सर्विस ब्रेक हासिल कर 3-2 की बढ़त बनाई। टियाफोए ने नौवें गेम में तीन ब्रेक और सेट प्वाइंट बचाकर मुकाबला लंबा खींचने की कोशिश की, लेकिन शेल्टन ने अगली बार मौके का फायदा उठाते हुए टियाफोए की दूसरी सर्विस पर शानदार बैकहैंड रिटर्न लगाया। टियाफोए के फोरहैंड नेट में जाने के साथ शेल्टन ने सेट 6-3 से जीत लिया।चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी सर्विस बरकरार रखी और मुकाबला निर्णायक मोड़ तक पहुंचा। 12वें गेम में शेल्टन ने अहम सर्विस ब्रेक हासिल कर सेट 7-5 से अपने नाम किया और पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश कर लिया।शेल्टन की एक सर्विस की शुरुआती गति 158 मील प्रति घंटा दर्ज की गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 144 मील प्रति घंटा किया गया। अब उनके पास 2003 में एंडी रोडिक के यूएस ओपन जीतने के बाद ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बनने का मौका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।