द इंडियन व्यू

युगल में भारत को शुरुआती झटका, अब किदांबी श्रीकांत से उम्मीदें

अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और पोचना अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सीधे गेम में हारकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 प्रतियोगिता के पहले दौर में…

Ragwendra P Singh
July 1, 2026
1 min read
युगल में भारत को शुरुआती झटका, अब किदांबी श्रीकांत से उम्मीदें

अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और पोचना अर्जुन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सीधे गेम में हारकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर हो गई।

भारतीय जोड़ी को इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 प्रतियोगिता के पहले दौर में कनाडा के केविन ली और टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से केवल 23 मिनट में 9-21, 7-21 से हार मिली।

साभार : गूगल

भारत की निगाहें पुरुष एकल स्पर्धा में चौथी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत पर टिकी हैं जो पहले दौर में मलेशिया के पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ली ज़ी जिया का सामना करेंगे। महिला एकल में आकर्षी कश्यप, देविका सिहाग, अनमोल खरब, थारुन मन्नेपल्ली, सनीथ दयानंद और तान्या हेमंत अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।