यशस्वी जायसवाल मुंबई से ही खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, एनओसी का अनुरोध वापस लिया
भारतीय टेस्ट टीम ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों चर्चा में हैं। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद उनकी खूब तारीफ हुई, लेकिन मैच खत्म होते-होते उनकी जमकर आलोचना हुई। © AFP इसके पीछे का कारण ये था कि उन्होंने कई…

भारतीय टेस्ट टीम ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों चर्चा में हैं। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद उनकी खूब तारीफ हुई, लेकिन मैच खत्म होते-होते उनकी जमकर आलोचना हुई।

इसके पीछे का कारण ये था कि उन्होंने कई कैच इस मैच में छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। इस बीच उनकी घरेलू क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे।
मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को उनके पहले के अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी के अनुरोध को वापस लेने की मंजूरी दे दी। बाएं हाथ के यशस्वी ने अप्रैल में मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से किसी अन्य राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एनओसी मांगकर सभी को चौंका दिया था। यहां तक कि एमसीए ने भी शुरू में एनओसी के लिए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब खबर है कि वे मुंबई छोड़कर नहीं जा रहे।
जायसवाल के पहले गोवा की टीम से जुड़ने की खबरें थीं, जहां उनको कप्तानी मिलने की बात कही जा रही थी। हालांकि, जायसवाल ने मई में एमसीए को एनओसी जारी करने के उनके अनुरोध को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लिखा था। एमसीए की शीर्ष परिषद ने सोमवार को जायसवाल के एनओसी वापस लेने के अनुरोध को मंजूरी दे दी।
एमसीए ने कहा, ‘‘शीर्ष परिषद ने एनओसी वापस लेने को मंजूरी दे दी है। यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसका अनुरोध किया था। हालांकि, अब वह मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे।’’ कुछ दिनों पहले मुंबई के एक अन्य भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने एमसीए से दूसरे राज्य के लिए खेलने की मंजूरी मांगी थी। उनके अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
