द इंडियन व्यू

यशस्वी जायसवाल के विवादित DRS पर बवाल : स्टोक्स हुए आगबबूला

एजबेस्टन में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के तीसरे दिन के अंत तक भारत ने मैच पर पकड़ बनाई हुई है। भारत के 587 रनों के सामने इंग्लैंड पहली पारी में 407 ही रन बना पाया। साभार : गूगल टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 64…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
यशस्वी जायसवाल के विवादित DRS पर बवाल : स्टोक्स हुए आगबबूला

एजबेस्टन में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के तीसरे दिन के अंत तक भारत ने मैच पर पकड़ बनाई हुई है। भारत के 587 रनों के सामने इंग्लैंड पहली पारी में 407 ही रन बना पाया।

साभार : गूगल

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 64 रन बनाकर लीड 244 रनों की कर ली है। भारत को दूसरी पारी में एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा जो 28 रन पर जोश टंग का शिकार बने।

यशस्वी जायसवाल के विकेट पर खूब हंगामा हुआ और इस दौरान बेन स्टोक्स को भी आपा खोते हुए देखा गया। यशस्वी जायसवाल के विकेट की घटना भारत की दूसरी पारी के 8वें ओवर की है।

ओवर की चौथी गेंद पर जोश टंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज को विकेट के आगे फंसा लिया था और अंपायर ने जायसवाल को एलबीडबल्यू आउट करार देने के लिए उंगली उठाई। जायसवाल तुरंत अपने बैटिंग पार्टनर केएल राहुल के पास पहुंचे और DRS लेने ना लेने पर चर्चा करने लगे। DRS लेने का फैसला 15 सेकंड में करना होता है।

जायसवाल ने फैसला करने में देरी लगाई और समय खत्म हो गया। हालांकि ऑन फील्ड अंपायर्स का ध्यान इस पर नहीं गया और उन्होंने जायसवाल के DRS की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। बेन स्टोक्स चौकन्ने थे। जैसे ही उन्होंने देखा कि जायसवाल ने DRS का इस्तेमाल समय खत्म होने के बाद किया तो वह अंपायर से इसकी शिकायत करने लगे।

जब अंपायर्स ने उनकी ना सुनी तो इंग्लिश कप्तान बौखला गए। इस दौरान केएल राहुल को उनको समझाते हुए देखा गया। अंत में अंपायर्स ने DRS के फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेजा और वहां जायसवाल को विकेट के ठीक सामने पाया गया। ऐसे में उन्होंने अंपायर के फैसले का समर्थन करते हुए जायसवाल को आउट करार दिया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के पास 244 रनों की बढ़त है। टीम इंडिया चाहेगी कि वह तीसरे दिन कम से कम ढाई सेशन बल्लेबाजी करे और 250 के करीब रन जोड़े। भारत इंग्लैंड की खतरनाक बल्लेबाजी देख 500 से कम का टारगेट नहीं देना चाहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।