द इंडियन व्यू

यश, अनुरुद्ध, राहुल और अनुज पुरुष एकल के सेमीफाइनल में

लखनऊ। यश वर्मा, अनुरुद्ध कुमार, राहुल प्रजापति व अनुज ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए पुरुष एकल सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। पुरुष युगल में अनुरुद्ध व अनुज, रोहिन व वंश,…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read
यश, अनुरुद्ध, राहुल और अनुज पुरुष एकल के सेमीफाइनल में

लखनऊ। यश वर्मा, अनुरुद्ध कुमार, राहुल प्रजापति व अनुज ने द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए पुरुष एकल सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। पुरुष युगल में अनुरुद्ध व अनुज, रोहिन व वंश, कमलेश व आरव एवं मेहर व शैलेंद्र ने अंतिम चार में जगह बनाई।

द्वितीय डा.केएल गर्ग स्कालरशिप टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय दीक्षित (आईआरएस, सदस्य, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, लखनऊ) ने किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत एसडीएस से पवन सागर ने किया। इस अवसर पर एसडीएस से सौरभ चतुर्वेदी व दीपक पाठक भी मौजूद रहे।

पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में यश वर्मा ने शानदार खेल के दम पर शिवम धीमान को 7-0 से हराया। अनुरुद्ध कुमार ने अथर्व गोयल को 7-0 से हराते हुए आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य क्वार्टर फाइनल में राहुल प्रजापति ने आरव शुक्ला को 7-2 से एवं अनुज ने कृष्णा को 7-4 से हराया।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहले मैच में अनुरुद्ध व अनुज को बाई मिला। वहीं रोहिन व वंश ने राज शिवम व शांतनु को 7-3 से, कमलेश व आरव की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए राहुल व अनय को 7-1 से और मेहर और शैलेन्द्र ने सुमित व यश को संघर्ष के बाद 7-5 (7-6) से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

बालक अंडर-18 एकल के क्वार्टर फाइनल में अनुरुद्ध ने आरव शुक्ला को 7-4 से, अनुज ने कृष्णा को 7-2 से और रोहिन ने मनन को 7-0 से हराया जबकि अथर्व को वाकओवर मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।