द इंडियन व्यू

मौसम ने रोका खेल, इंडियन इलेवन टॉस के आधार पर फाइनल में

लखनऊ। इंडियन इलेवन ने बारिश और खराब मौसम से प्रभावित 21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस के सहारे यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। जीसीआरजी…

Ragwendra P Singh
January 28, 2026
2 min read

लखनऊ। इंडियन इलेवन ने बारिश और खराब मौसम से प्रभावित 21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस के सहारे यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए दो दिवसीय सेमीफाइनल के पहले दिन यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 75 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 372 रन का विशाल स्कोर बनाया।

टीम के कप्तान कुलदीप चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 104 गेंदों पर 12 चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 150 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनका साथ देते हुए शिवम पांडेय (70), विनायक निगम (54) और शौर्य प्रसाद बिंद (52) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इंडियन इलेवन से प्रथम मिश्रा ने दो जबकि अभिनव तिवारी, मनु राजा व मनन कांडपाल ने एक-एक विकेट चटकाए।

साभार : गूगल

जवाब में इंडियन इलेवन ने आज दूसरे दिन बल्लेबाजी की शुरुआत की और पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए थे। तभी बारिश और खराब मौसम के चलते मैच रोकना पड़ा। नियमों के अनुसार मैच का फैसला टॉस के जरिए किया गया, जिसमें इंडियन इलेवन ने बाज़ी मारते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही इंडियन इलेवन की टीम ए डिवीजन में पहुंच गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।