श्रेयस अय्यर की वापसी की झलक: सूरज बना थेरपी, फैंस में खुशी की लहर
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर के साथ ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिसने क्रिकेट जगत और उनके चाहने वालों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। लंबे वक्त से उनकी सेहत को लेकर चल रही चिंताओं के बीच…

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर के साथ ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिसने क्रिकेट जगत और उनके चाहने वालों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। लंबे वक्त से उनकी सेहत को लेकर चल रही चिंताओं के बीच अय्यर का यह संदेश किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
फैंस का प्यार और दुआएं आखिरकार रंग लाई हैं — श्रेयस अब पूरी तरह से ठीक होने की राह पर हैं, मानो उन्होंने मुश्किलों को मात दे दी हो। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्हें उसी तरह की घातक चोट लगी थी जैसी चोट कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी।
बच्चन की तरह अय्यर भी मौत को मात देकर बाहर आए हैं। करीब एक हफ्ते बाद अस्पताल से तो उनको छुट्टी मिल गई लेकिन उनकी ताजा हालत के बारे में अपडेट को लेकर फैंस और शुभचिंतकों में बेचैनी थी। अब अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीर शेयर कर मुश्किल घड़ी में प्यार और फिक्र दिखाने के लिए शुभचिंतकों को शुक्रिया कहा है।

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी समुद्र तट पर अपने एक दोस्त के साथ धूप सेंक रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'सूरज महान थेरपी रहा है। वापस आकर शुक्रगुजार हूं। प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया।'

30 वर्षीय श्रेयस अय्यर पिछले महीने 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
सिडनी में खेले गए उस मैच में उन्होंने एलेक्स कैरी का दौड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ा था। हालांकि इस दौरान उन्हें काफी गंभीर अंदरुनी चोट आई। उनके स्प्लीन में चोट लगी जिसकी वजह से इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अय्यर की चोट बहुत ही घातक थी। उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा।
बीसीसीआई के डॉक्टरों की टीम भी उनके पास अस्पताल में मौजूद रही। अय्यर के लिए फैंस की दुआएं रंग लाईं और आखिरकार 1 नवंबर को उन्हें करीब एक हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।
श्रेयस अय्यर चोट से तो उबर चुके हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि उन्हें फिर से क्रिकेट मैदान में लौटने में कम से कम 3 महीने लगेंगे। चोट की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
